Ro no D15139/23

धमतरी जिले में अब 816 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान, सात नए मतदान केन्द्रों का सृजन

 

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन, कुरूद और धमतरी विधानसभा क्षेत्र में हुए आवश्यक बदलाव

धमतरी, 04 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग की सहमति एवं स्वीकृति के उपरांत धमतरी जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर मतदान केन्द्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत जिले में कुल सात नए मतदान केन्द्रों का सृजन किया गया है। इसके साथ ही जिले में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या बढ़कर 816 हो गई है। जारी अंतिम सूची के अनुसार जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों का विवरण इस प्रकार है। विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा (अ.ज.जा.) में 267, विधानसभा क्षेत्र 57-कुरूद में 263 तथा विधानसभा क्षेत्र 58-धमतरी में 286 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।
मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत विधानसभा क्षेत्र 57-कुरूद में चार नए मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा एक मतदान केन्द्र का स्थल परिवर्तन तथा तीन मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन किए गए हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 58-धमतरी में तीन नए मतदान केन्द्रों का सृजन किया गया है। यहां चार मतदान केन्द्रों के नाम में परिवर्तन तथा दो मतदान केन्द्रों के अनुभाग में बदलाव किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदान केन्द्रों में हुए परिवर्तनों की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए। इसके लिए संबंधित तहसील कार्यालयों, स्थानीय निकायों के सूचना पटल, पंचायत भवनों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संशोधित मतदान केन्द्रों की सूची आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान केन्द्रों में हुए परिवर्तनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा की गई कार्यवाही से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य मतदान केन्द्रों की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाना तथा मतदाताओं को अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों की अद्यतन जानकारी सहजता से उपलब्ध कराना है।

 

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप