Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों को मिलेगा एआई और उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण,

5 नवंबर को लगेगा जागरूकता शिविर

धमतरी, 04 नवंबर 2026/ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने, उनके कौशल को विकसित करने और व्यवसाय को नई दिशा देने के उद्देश्य से 5 नवंबर को धमतरी के लाइवलीहुड कॉलेज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के विकास कार्यालय रायपुर के विशेषज्ञ जिले के पंजीकृत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) प्रशिक्षण, उद्यमिता विकास, उत्पादों की कीमत तय करने की रणनीति, बाजार के रुझान, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, बिक्री की रणनीतियां, उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही लाभार्थियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ने, ऑनलाइन उत्पादों की बिक्री करने तथा उद्यम पंजीकरण पोर्टल और उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म पर पंजीयन की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल बाजार और व्यवसाय प्रबंधन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। कलेक्टर ने जिले के सभी पंजीकृत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल

      धनंजय राठौर संयुक्त संचालक आमना खान सहायक संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 04 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में विकास का…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी

      एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण गुजरात से लौटे ग्रामीणों का पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो  – डॉ. प्रियंका सौरभ

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट