Ro no D15139/23

अंडर-13 आयु वर्ग के बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का समापन 

फुटबॉल प्रतियोगिता में 15 टीमों के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

धमतरी में पहली बार आयोजित हुई ओपन सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर किया सम्मानित

 

सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया :,कलेक्टर

 

धमतरी, 04 नवंबर 2026/ स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पीजी कॉलेज ग्राउंड, मुजगहन धमतरी में अंडर -13 बालक ओपन सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। धमतरी में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 15 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भिलाई, दुर्ग, रायपुर और कवर्धा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अंडर-13 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, जुझारूपन और टीम भावना से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य कम उम्र में ही फुटबॉल की उभरती प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों की खेल क्षमता, तकनीकी कौशल, शारीरिक दक्षता और टीम के साथ समन्वय का आकलन किया गया, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।

समापन अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। यूनाइटेट भिलाई प्रथम और रायपुर दुतीय रही । इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक प्रयास का महत्व भी सिखाता है। कम उम्र में खेल के प्रति रुचि विकसित होना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। जीतने वाली टीम के लिए यह उपलब्धि आगे बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा है, वहीं अन्य खिलाड़ियों को इससे सीख लेकर और अधिक मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हार को निराशा का कारण नहीं, बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर आगे बढ़ने का अवसर मानना चाहिए। नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से खिलाड़ी ऊंचे मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन देना आवश्यक है। इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा प्रदेश के अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

धमतरी में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता से जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने तथा बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। ऐसे आयोजन भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करने के साथ ही जिले की खेल गतिविधियों को नई पहचान और गति प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर कोच राजेश नायक, खेल अधिकारी श्री जे.पी. देव सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    राज्योत्सव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई नालसा के योजनाओं की जानकारी

    राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026। प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ राज्योत्सव 2026…

    Read more

    मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यार्थियों की अंतरिम मेरिट सूची जारी

    *- 10 नवम्बर से पूर्व दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के निर्देश*   राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो  – डॉ. प्रियंका सौरभ

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी  आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट