Ro no D15139/23

दिवाली के उपलक्ष्य में स्पर्श एक कोशिश ने बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, मीठा, नमकीन, फल एवं लाइट का किया वितरण

रायपुर। दीपावली खुशियों, प्रेम और आपसी सद्भाव का त्योहार है। इसी भावना को सार्थक करते हुए स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट, रायपुर (छ.ग.) द्वारा दिवाली के पावन अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करने के उद्देश्य से मीठा, नमकीन, फल एवं लाइट का वितरण किया गया।

संस्था का उद्देश्य है कि त्योहार की खुशियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँचें और कोई भी बच्चा खुशियों से वंचित न रहे। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी ने इस सेवा कार्य को यादगार बना दिया।

इस सेवा कार्य में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली लुनिया एवं संस्थापिका श्रीमती अनीता लुनिया का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तरा नायक, अनिला बैद विमल गोलछा, अविश गोलछा एवं जे.एस. ठाकुर सहित अन्य सभी सहयोगकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

संस्था की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

संस्थापिका एवं समाज सेविका श्रीमती अनीता लुनिया ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब हम अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें। किसी जरूरतमंद बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा उपहार है।

संस्था का संदेश – “इस दिवाली एक दीप खुशियों का जलाएँ, किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाएँ।”

स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट, रायपुर (छ.ग.)

संपर्क सूत्र: 9644886666

  • Related Posts

    दिवंगत विधायक स्व.  डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      पुष्प अर्पित कर किया नमन, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस रायपुर, 05 नवंबर 2026/ दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को बालोद…

    Read more

    राज्योत्सव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई नालसा के योजनाओं की जानकारी

    राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026। प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ राज्योत्सव 2026…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो  – डॉ. प्रियंका सौरभ

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा