Ro no D15139/23

सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र

 

आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने पड़े अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर

सरकारी सेवाओं तक पहुंच हुई आसान, समय और मेहनत की बचत से नागरिकों को मिल रही सहूलियत

रायपुर, 05 नवम्बर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम खोरपा निवासी श्री रामशरण यादव के लिए भी सेवा सेतु केंद्र सुविधाजनक साबित हुआ। उन्हें एक ही स्थान पर आवेदन करने से आय, जाति और निवास के तीन महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

श्री रामशरण यादव ने 03 सितंबर को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अक्टूबर 2026 को उन्हें तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। एक ही केंद्र से सभी प्रमाण पत्र मिलने के कारण उन्हें अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

एक ही केंद्र में मिली सुविधा, रामशरण ने जताई खुशी
श्री रामशरण यादव ने बताया कि पहले आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विभिन्न कार्यालयों में जाना पड़ता था। इससे समय और मेहनत दोनों अधिक लगते थे। सेवा सेतु केंद्र में एक ही स्थान पर आवेदन करने की सुविधा मिलने से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना तीनों प्रमाण पत्र मिल गए। उन्होंने इस व्यवस्था पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विशेष सहूलियत मिल रही है।

शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के करीब ला रहा सेवा सेतु केंद्र
सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने से लोगों का समय बच रहा है तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। श्री रामशरण यादव का अनुभव दर्शाता है कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शासकीय सेवाओं की पहुंच आम नागरिकों तक अधिक सुगम हो रही है।

  • Related Posts

    डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका

      खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए दो वर्ष का रोडमैप तैयार करने के दिए निर्देश, बस्तर में विकास कार्यों पर विशेष जोर रायपुर, 05 नवंबर 2026/राज्यपाल श्री रमेन…

    Read more

    दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात

      9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता :…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?