Ro no D15139/23

पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

– विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का लिया संकल्प*

 

*- ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का दिया संदेश*

 

राजनांदगांव 05 नवम्बर 2026। पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों को ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के प्रति जागरूक करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापिका डॉ. श्वेता जैन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रगति में एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन में सहयोग देने, कानून के शासन का पालन करने तथा अपने सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने की शपथ ली। साथ ही न रिश्वत लेने और न ही रिश्वत देने तथा सार्वजनिक हित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में शिक्षण सहायक डॉ. विनिता वासनिक, डॉ. सरिता सहित संस्थान के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं ईमानदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक एवं कर्तव्यनिष्ठ पेशेवर के रूप में समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

  • Related Posts

    27 हजार बूथों पर 2.70 लाख ‘किसान मितान’ बनाएगी भाजपा, ‘किसान मितान ऐप’ हुआ लांच

      किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सांगठनिक लक्ष्यों और किसान कल्याण की रूपरेखा तय, किसान हित में भाजपा का ऐतिहासिक संकल्प *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के…

    Read more

    हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत बाल संदर्भ शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 05 नवम्बर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम का संचालन किया…

    Read more

    NATIONAL

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    अमेरिका में कमजोर हुए ट्रंप, डेमोक्रेट्स की जीत का भारत-US रिश्तों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?