जशपुरनगर 05 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर विश्राम गृह परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जिले में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की जा रही है।
इन यूनिट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के हाट-बाजारों में लोगों को आसानी से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री सुनील गुप्ता, श्री भरत सिंह, श्री अमर सुल्तानिया, श्री कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।
27 हजार बूथों पर 2.70 लाख ‘किसान मितान’ बनाएगी भाजपा, ‘किसान मितान ऐप’ हुआ लांच
किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सांगठनिक लक्ष्यों और किसान कल्याण की रूपरेखा तय, किसान हित में भाजपा का ऐतिहासिक संकल्प *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के…
Read more








