Ro no D15139/23

टीसीबीटी पद्धति से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, देशी धान ‘बौना सफरी’ की उपज का आकलन

सेन्द्रीपाली में 25 वर्गमीटर क्षेत्र की फसल कटाई से प्रति एकड़ लगभग 22 क्विंटल उत्पादन का अनुमान; किसानों ने प्राकृतिक खेती के अनुभव जाने

कोरबा, 15 नवंबर 2026/

कम लागत में खेती और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के उद्देश्य से पाली विकासखंड के ग्राम सेन्द्रीपाली में टीसीबीटी पद्धति से की जा रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन एवं किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक श्री उमाशंकर कोर्राम के खेत में देशी धान ‘बौना सफरी’ की फसल कटाई कर उपज का आकलन किया गया। निर्धारित क्षेत्र में प्राप्त उपज के आधार पर प्रति एकड़ लगभग 22 क्विंटल उत्पादन का अनुमान सामने आया।

कार्यक्रम में टीसीबीटी पद्धति के संस्थापक श्री ताराचंद बेलजी ने श्री कोर्राम के खेतों का निरीक्षण किया। यहां बिना रासायनिक आदानों के उगाई जा रही देशी धान, अरहर, अदरक और हल्दी की फसलें देखीं। उन्होंने किसानों से खेती की लागत कम करने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और कृषि आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को शुरुआत में कम से कम 20 डिसमिल भूमि पर टीसीबीटी पद्धति का प्रयोग कर परिणामों का स्वयं आकलन करने की सलाह दी।

 

धान की उपज का आकलन करने के लिए खेत में 5 मीटर × 5 मीटर यानी 25 वर्गमीटर क्षेत्र की फसल काटी गई। इस क्षेत्र से 13.99 किलोग्राम सूखा धान प्राप्त हुआ। इस माप के आधार पर प्रति एकड़ लगभग 22 क्विंटल उत्पादन का अनुमान लगाया गया। यह आकलन किसानों को प्राकृतिक खेती की संभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों में इसके परिणामों को समझने का अवसर देता है।

उप संचालक कृषि ने किसानों से चर्चा के दौरान टीसीबीटी पद्धति में ऊर्जा जल, अणु जल, जैव रसायन और पतवार रसायन के उपयोग एवं किसानों के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग वैकल्पिक और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेन्द्रीपाली में आयोजित यह किसान संवाद स्थानीय किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीकों, फसल प्रबंधन और उपज आकलन की जानकारी देने का अवसर बना। देशी धान की फसल का प्रदर्शन किसानों को अपनी परिस्थितियों के अनुरूप कम लागत वाली खेती के विकल्पों पर विचार करने में मददगार होगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है