Ro no D15139/23

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

*ग्राम भाठागांव में देवारी मिलन समारोह में हुए शामिल, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात*

 

*छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी – शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव*

रायपुर , 16 नवंबर 2026/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सोमवार को बालोद जिले के विकासखंड गुण्डरदेही अंतर्गत ग्राम भाठागांव (आर) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही देवारी मिलन समारोह में शामिल होकर ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

 

*गांवों का सर्वांगीण विकास ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला*

 

शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, अस्मिता और गौरवशाली विरासत की प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा का अनावरण हमारी सांस्कृतिक पहचान और मातृभूमि के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, तीज-त्योहार और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम भाठागांव में आयुर्वेदिक अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही माताओं एवं बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला है।

देवारी मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री श्री यादव ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि देवारी पर्व हमारी सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने ग्रामीणों को देवारी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की। देवारी मिलन के इस पावन अवसर पर सभी ग्रामवासियों के स्नेह, अपनत्व और उत्साह ने मन अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, गुण्डरदेही जपं. सभापति श्री कौशल किशोर साहू,अन्य जनप्रतिनिधि एवं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    *राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार*   *कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात*   रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की शिल्प परंपरा और…

    Read more

    सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ*   *डिजिटल दक्षता से बढ़ेगी शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और त्वरित सेवाएं*   *एसबीआई…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है