Ro no D15139/23

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जशपुर में शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट पर दिया गया प्रशिक्षण

50 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया प्रशिक्षण, बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जशपुरनगर 21 नवंबर 2026 / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर द्वारा अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत शिक्षकों के लिए पॉक्सो एक्ट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुरनगर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जनार्दन खरे ने शिक्षकों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं तथा उनसे बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जशपुर कु. नेहा तिर्की एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अभिनव अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के लिए जिले के 50 विद्यालयों को चिन्हांकित किया गया था। प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक एवं एक शिक्षिका को नामांकित किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों एवं बाल संरक्षण कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण के दौरान अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के लिए नालसा नई दिल्ली एवं सालसा बिलासपुर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें “मेरा बचपन मेरा अधिकार”, “कानून जानो बचपन बचाओ”, “सुरक्षित क्लिक सुरक्षित बचपन”, “बोलो, बताओ, बचाओ”, “न बाल विवाह न बाल शोषण” तथा “जागरूक बचपन, सशक्त बचपन” जैसे थीम शामिल रहे।
अभियान का उद्देश्य बच्चों के साथ होने वाली विभिन्न घटनाओं एवं अपराधों को रोकना, बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यालयों के माध्यम से सुरक्षा संबंधी जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। वर्ष 2027 तक संचालित इस अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान में शिक्षकों को सक्रिय भूमिका निभाने तथा बच्चों के सुरक्षित वातावरण निर्माण में शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस अभियान के माध्यम से विद्यालयों में बाल सुरक्षा, अधिकारों एवं कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित और सशक्त बचपन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

  • Related Posts

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/  लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    महुआ में मिलेट बेकरी प्रशिक्षण से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा 38 प्रतिभागियों ने सीखे बेकरी उत्पाद बनाने के गुर

    जशपुरनगर 21 नवंबर 2026 / ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कृषि उपज के मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NIFTEM-कुंडली की टीम द्वारा ग्राम अंगीकरण…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत