Ro no D15139/23

शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल कोरना में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

जशपुरनगर 21 नवम्बर 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल, कोरना में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्त समाज के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं वक्ता के रूप में वी. बी. निराला, रामवृक्ष नाग, अजय चंद्रा एवं रीता मिंज ने युवाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने, सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, जन जागरूकता एवं सकारात्मक नेतृत्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    महुआ में मिलेट बेकरी प्रशिक्षण से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा 38 प्रतिभागियों ने सीखे बेकरी उत्पाद बनाने के गुर

    जशपुरनगर 21 नवंबर 2026 / ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कृषि उपज के मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NIFTEM-कुंडली की टीम द्वारा ग्राम अंगीकरण…

    Read more

    सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जशपुर में शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट पर दिया गया प्रशिक्षण

    50 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया प्रशिक्षण, बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर जशपुरनगर 21 नवंबर 2026 / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत