Ro no D15139/23

श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

अम्बिकापुर 22 नवम्बर 2026/ मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय के कर्मचारीगण एवं ग्राम डिगमा के ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मतदाता पंजीयन एवं मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान नए मतदाताओं के पंजीयन हेतु फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाए गए।

 

स्वीप (SVEEP) नोडल अधिकारी श्री सुमन मिंज के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चन्द्र प्रकाश राजवाड़े ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वीप समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार तिवारी, श्री देवेन्द्र दास सोनवानी एवं श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

शिविर के सफल संचालन में स्वीप समिति, निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सदस्यों तथा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इनमें तृप्ति साहू, एकता रानी साहू, जैनेट कुजूर, रागिनी तिवारी, विनय पटेल, अमित कुमार मरावी, श्रवण आयाम, मनीष कुमार रवि एवं गौरी यादव शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा उसमें आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को अपने मताधिकार का महत्व समझते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    विश्व मात्स्यिकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

    मछली पालन, झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी जशपुरनगर 22 नवंबर 2026/ विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम पी.जी. कॉलेज…

    Read more

    इस वर्ष 3 नए उपार्जन केंद्र बने, किसानों को मिलेगी सुविधा

    समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का हुआ है पंजीयन जशपुरनगर 22 नवंबर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत