Ro no D15139/23

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्णता पर दिया जोर

अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/ लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल, इंजीनियर-इन-चीफ (E-in-C) श्री वी. के. भटपहारी एवं मुख्य अभियंता (CE) श्री के. पी. संत द्वारा विगत 19 एवं 20 दिसंबर को अम्बिकापुर संभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माण एवं सड़क संधारण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान सोनतराई–मैनपाट मार्ग, दरिमा–मैनपाट मार्ग, बरियो–धौरपुर मार्ग एवं दरिमा एयरपोर्ट मार्ग का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कमलेश्वरपुर कॉलेज भवन एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं एवं परिसंपत्तियों के रखरखाव की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, सड़क संधारण एवं विभागीय परिसंपत्तियों के समुचित रखरखाव की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करने तथा सड़क संधारण कार्यों में नियमित निगरानी और तत्परता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्माण एवं संधारण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान

      न लंबी कतारों की परेशानी, न टोकन के लिए भागदौड़, डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की राह 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से…

    Read more

    जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश बोर्ड परीक्षाओं के तर्ज पर होगी सभी कक्षाओं की आगामी छमाही परीक्षा

    स्कूल शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षा परिणाम, शिक्षक उपस्थिति, जेईई-नीट तैयारी, एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी