Ro no D15139/23

धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : पिंगुआ

*प्रभारी सचिव ने खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण, बारिश के कारण धान नहीं बेच पाए किसानों को सुविधाजनक तिथि का टोकन देने के निर्देश*

रायपुर. 23 नवम्बर 2026. अपर मुख्य सचिव एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने आज बिरकोना, सेंदरी, सेमरताल, रानीगांव और सैदा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों से धान खरीदी पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल भी साथ थे।

 

श्री पिंगुआ ने चेकलिस्ट के अनुरूप केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर केन्द्रों में प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने समक्ष इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की जांच भी कराई। पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश के कारण केन्द्रों में किसानों की आवक कम रही। खरीदी परिसर के फड़ गीले होने के कारण अभी धान बेचने इक्के-दुक्के किसान ही पहुंच रहे हैं। प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि बारिश के दिनों में टोकन लेने के बावजूद धान नहीं बेच पाए किसानों को उनकी सुविधा के अनुसार आगामी तिथि का टोकन जारी किया जाए। उन्होंने केन्द्रों में मौजूद किसानों से चर्चा कर आकस्मिक बारिश से फसलों पर पड़े असर की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि तैयार फसल वाले खेतों में पानी भरने से हार्वेस्टर के जरिए कटाई में कठिनाई होगी।

 

प्रभारी सचिव ने खरीदी के बाद केन्द्रों में सुरक्षित रखे धान का भी निरीक्षण किया। तिरपाल से ढके होने के कारण धान को बारिश से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने धान की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। श्री पिंगुआ ने समिति स्तर पर किसानों के रिकॉर्ड सुधार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। बताया गया कि रानीगांव में लगभग 400 किसानों के रिकॉर्ड में त्रुटियां थीं। इनमें से करीब 250 किसानों के रिकॉर्ड पिछले दो-तीन दिनों में सुधार लिए गए हैं। शेष लगभग 150 किसानों के रिकॉर्ड सुधार के प्रस्ताव भी राज्य शासन को भेज दिए गए हैं। उन्होंने सुधार कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पूरे 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता दिए जाने संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को यह जानकारी किसानों तक स्पष्ट रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    मितानिन दिवस पर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन में मितानिनों का सम्मान

    स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका सराहनीय -सीएमएचओ डॉ. जगसाय सरूता अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/    मितानिन दिवस के अवसर पर 23 नवम्बर को शहरी आयुष्मान…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

    सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर दिया गया जोर अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी