Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार) सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में 21 एवं 22 नवंबर 2026 को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैनिक स्कूल सहित अम्बिकापुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल एवं दक्षताओं का विकास करते हुए विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यालयों में सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण विकसित करना था।
प्रशिक्षण में वियान्नी इंग्लिश मीडियम स्कूल, उदयपुर, मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल, पेंड्रा रोड, सेंट हरकेवाल विद्यापीठ हाई स्कूल, अम्बिकापुर, अडानी विद्या मंदिर, सरगुजा, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुर, सूरजपुर तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, मैनपाट सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
सीबीएसई द्वारा नामित संसाधन विशेषज्ञ श्री उमेश शर्मा, पीजीटी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सूरजपुर तथा श्री रमन मिश्रा, उप-प्राचार्य, कृष्णा पब्लिक स्कूल, बिलासपुर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। विशेषज्ञों ने विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया।
विद्यालय के पुस्तकालय में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 4ः30 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं अनुभव साझा करने के माध्यम से शिक्षकों ने विषय की व्यावहारिक समझ विकसित की। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण निर्माण तथा स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से समझाने पर विशेष जोर दिया गया।

 
‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत
मोबाइल से ऑनलाइन टोकन की सुविधा से बच रहा समय और मेहनत, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों में उत्साह

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है।  ‘तुहंर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इस सुविधा से किसानों को समिति के चक्कर लगाने और टोकन कटवाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। घर बैठे टोकन मिलने से किसानों का समय, श्रम और आने-जाने का खर्च बच रहा है।

शासन की इस डिजिटल सुविधा का लाभ ग्राम पंचायत मुड़ेसा के  रहने वाले किसान ठाकुर प्रसाद के परिवार को भी मिल रहा है। उन्होंने अपनी माता श्रीमती समुद्री बाई के नाम से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन काटा है। परिवार के पास लगभग 100 क्विंटल धान विक्रय का रकबा है, जिसमें से फिलहाल 40 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया है। शेष धान के लिए आगामी दिनों में टोकन काटेंगे।

किसान ठाकुर प्रसाद ने बताया कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन कटवाने में काफी परेशानी होती थी। किसानों को समिति तक जाना पड़ता था और इसमें समय भी लगता था। अब मोबाइल के माध्यम से घर बैठे टोकन काटने की सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि समिति में धान खरीदी की व्यवस्था भी बहुत अच्छी चल रही है। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से किसानों की परेशानी कम हुई है और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने किसानों को मोबाइल से टोकन काटने की अच्छी सुविधा दी है। इससे किसान खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। वर्तमान में महंगाई के कारण खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों का खर्च बढ़ा है। ऐसे में धान का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में तकनीक के उपयोग से किसानों की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। ‘तुहंर टोकन’ ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसान अपनी सुविधानुसार घर बैठे धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता और किसानों की सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। शासन की किसान हितैषी व्यवस्था से किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है।

 
रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
आधार संबंधी त्रुटियों और तकनीकी कारणों से शून्य हुए रकबे का किया जा रहा सुधार, किसानों को धान विक्रय से वंचित होने की चिंता से मिली मुक्ति

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/  किसानों को उनकी वास्तविक उपज के अनुरूप धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा धान के रकबा संशोधन की प्रक्रिया की जा रही है। इस पहल से उन किसानों को बड़ी राहत मिल रही है, जिनके पंजीकृत रकबे में त्रुटि, आधार संबंधी विसंगति अथवा तकनीकी कारणों से रकबा शून्य या कम दर्ज हो गया था। अब संबंधित किसानों को समिति स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के आधार पर सुधार की सुविधा मिल रही है। इससे पात्र किसानों को अपनी वास्तविक उपज के अनुसार धान विक्रय का अवसर मिल सकेगा।

रकबा संशोधन की इस प्रक्रिया का लाभ किसान बंधन राम को भी मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पंजीकृत धान रकबे में त्रुटि हो गई थी, जिसके कारण नौ एकड़ नौ डिसमिल में दर्ज धान का रकबा शून्य हो गया था। इस समस्या के कारण उन्हें धान विक्रय को लेकर चिंता थी। वे सुधार कराने के लिए समिति पहुंचे, जहां संबंधित कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्या सुनी गई और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

किसान बंधन राम ने बताया कि आधार से संबंधित जानकारी में सुधार के बाद उनके रकबे की त्रुटि ठीक की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले उनका रकबा गलत दर्ज हो गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इसे कैसे ठीक कराया जाए। समिति में पहुंचने पर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई और सुधार की प्रक्रिया में सहयोग मिला। अब उनकी समस्या का समाधान हो रहा है, जिससे वे काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा कि केवल उनका ही नहीं, बल्कि अन्य किसानों के छूटे हुए रकबे और पंजीयन संबंधी त्रुटियों को भी सुधारने का काम किया जा रहा है। समिति में किसानों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रकबा सुधार की सुविधा मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और वास्तविक उपज के अनुसार धान विक्रय करने का अवसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि धान खरीदी व्यवस्था के अंतर्गत किसानों के पंजीकृत रकबे में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि पात्र किसान अपनी उपज के विक्रय से वंचित न रहें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि वास्तविक खेती करने वाले किसानों को धान खरीदी का लाभ मिले तथा तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटियों के कारण उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।

किसानों से रकबा एवं पंजीयन संबंधी त्रुटियों में सुधार कराने की अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे, आधार संबंधी जानकारी एवं धान फसल के विवरण का अवलोकन अवश्य करें। यदि पंजीयन में रकबा शून्य दर्ज है, वास्तविक रकबे से कम दर्ज है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है, तो किसान संबंधित सहकारी समिति में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा में संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराएं। ताकि किसी भी पात्र किसान को रकबा संबंधी त्रुटियों के कारण धान विक्रय करने में परेशानी न हो और वे शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकें।

रकबा संशोधन की प्रक्रिया से किसानों में संतोष है। समिति स्तर पर मिल रहे सहयोग और मार्गदर्शन से किसान अपनी समस्याओं का समाधान करा पा रहे हैं। इससे धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने में मदद मिल रही है।

  • Related Posts

    श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      लखनपुर के ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति,…

    Read more

    विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

     ग्राम सभा के अनुमोदन से तैयार होगी प्रत्येक पंचायत की विकास योजना, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता सीईओ जिला पंचायत ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी