Ro no D15139/23

CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित

IBPS, रेलवे, SSC एवं CGSSB परीक्षाओं की तैयारी के लिए 125 सीटों पर प्रशिक्षण, आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ सहायक प्रतियोगी परीक्षा (CG-ACE) योजना 2026 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु अम्बिकापुर शहर में प्रतिष्ठित निजी कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।

योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को IBPS (बैंकिंग सेवा), रेलवे, एसएससी एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से सक्षम बनाना तथा परिणाममूलक सफलता सुनिश्चित करना है।

अम्बिकापुर के लिए कुल 125 प्रशिक्षण सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें अनुसूचित जनजाति के लिए 50, अनुसूचित जाति के लिए 30 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 45 सीटें शामिल हैं। चयनित कोचिंग संस्थाओं को दो वर्ष के लिए इम्पैनल किया जाएगा। इस अवधि में संस्थाओं को अनुबंधित दर पर निर्धारित छह-छह माह के प्रशिक्षण सत्र संचालित करने होंगे। विशेष परिस्थितियों में इम्पैनलमेंट की अवधि अधिकतम एक वर्ष अथवा एक सत्र के लिए बढ़ाई जा सकेगी।

निविदा में भाग लेने वाली संस्थाओं को आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर अटल नगर के पक्ष में एक लाख रुपये की न्यूनतम अमानत राशि एफडीआर के रूप में जमा करनी होगी तथा इसकी मूल प्रति संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।

इम्पैनलमेंट हेतु प्रस्ताव तीन लिफाफा पद्धति में प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र के लिए पृथक सीलबंद लिफाफे में कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक-04 डी, भूतल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पंजीकृत डाक अथवा विशेष वाहक के माध्यम से 14 दिसंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
योजना एवं निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

    *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी*   रायपुर. 23 नवम्बर 2026. लोक निर्माण विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा बायपास के निर्माण…

    Read more

    श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      लखनपुर के ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति,…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी