Ro no D15139/23

विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

जांच प्रकरणों के नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण पर दिया गया मार्गदर्शन

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/    विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी देने और जांच प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 23 नवंबर 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं 35 प्राचार्य शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री संजय सिंह एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर, जिला सूरजपुर के प्राचार्य श्री आशीष भट्टाचार्य ने विभागीय जांच की प्रक्रिया, नियमों एवं विभिन्न चरणों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला में आरोप पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं का परीक्षण, अभिलेख एवं दस्तावेजों का संकलन, साक्ष्यों की जांच, संबंधित पक्षों के कथन दर्ज करने तथा जांच प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 एवं संबंधित सेवा नियमों के प्रावधानों की जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञों ने प्रारंभिक जांच, निर्धारित नियमों के अनुरूप विभागीय कार्यवाही, आरोपों का साक्ष्य आधारित परीक्षण, अभिलेखों का विधिवत संधारण, निष्पक्षता के साथ साक्ष्यों एवं कथनों की जांच तथा समय-सीमा में त्रुटिरहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लंबित विभागीय जांच प्रकरणों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय जांच की प्रक्रिया को गंभीरता से समझने तथा किसी भी प्रकार की शंका का विषय विशेषज्ञों के माध्यम से समाधान प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय कार्यवाही में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए नियमों के प्रभावी पालन को बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

    *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी*   रायपुर. 23 नवम्बर 2026. लोक निर्माण विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा बायपास के निर्माण…

    Read more

    श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      लखनपुर के ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/   प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति,…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी