Ro no D15139/23

धान की कमाई से खरीदी जमीन, अब पक्के मकान का सपना साकार करने की तैयारी

*किसान इलोक राम साहू के जीवन में आर्थिक खुशहाली का आधार बनी खेती, चार एकड़ की उपज से संवार रहे परिवार का भविष्य*

 

*ऑनलाइन टोकन से आसान हुआ धान विक्रय, पहले बेच चुके 20 क्विंटल धान, अब 22 क्विंटल के लिए मिला दूसरा टोकन*

 

रायपुर,23 नवंबर 2026/

मेहनत की फसल जब उचित मूल्य और सुविधाजनक बाजार व्यवस्था का साथ पाती है, तो किसान के जीवन में खुशहाली के साथ नए सपने भी आकार लेने लगते हैं। धमतरी जिले के ग्राम खरतुली निवासी किसान श्री इलोक राम साहू की कहानी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है। कभी परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने तक सीमित खेती की आमदनी अब उनके लिए आर्थिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार बन रही है।धान बेचकर अर्जित आय से पिछले वर्ष पांच डिसमिल जमीन खरीदने वाले श्री साहू अब उसी जमीन पर अपने परिवार के लिए सुंदर पक्का मकान बनाने का सपना संजो रहे हैं।

*चार एकड़ की खेती से मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति*

 

सेवा सहकारी समिति लोहरसी से जुड़े किसान श्री इलोक राम साहू लगभग चार एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करते हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से धान का अच्छा मूल्य मिलने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। खेती से प्राप्त आमदनी का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं के साथ भविष्य के लिए बचत और संपत्ति निर्माण में कर रहे हैं।

इसी सोच के साथ उन्होंने पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि से पांच डिसमिल जमीन खरीदी। अब उनकी इच्छा है कि आने वाले कुछ वर्षों में इस जमीन पर पक्का मकान बनाकर माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ बेहतर सुविधाओं वाले घर में जीवन बिताएं।

 

*घर बैठे टोकन मिलने से धान बेचना हुआ आसान*

 

श्री साहू ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को बड़ी सुविधा मिली है। वे इस खरीदी सीजन में पहले ही 20 क्विंटल धान बेच चुके हैं। अब उन्हें 22 क्विंटल धान विक्रय के लिए दूसरा टोकन भी प्राप्त हो गया है।

उनके अनुसार ऑनलाइन टोकन मिलने से उपार्जन केंद्र के अनावश्यक चक्कर लगाने और लंबे इंतजार की परेशानी कम हुई है। किसान अपनी निर्धारित तिथि के अनुसार धान विक्रय की तैयारी कर सकते हैं। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ खेती के अन्य कार्यों के लिए भी पर्याप्त अवसर मिल रहा है।

 

*उपार्जन केंद्र की सुविधाओं से किसानों को राहत*

 

श्री साहू ने धान उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि किसानों के लिए पेयजल, बैठने की सुविधा और पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था की गई है। केंद्र में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आवश्यक बैंकिंग लेनदेन में सहूलियत मिलती है। इन सुविधाओं के कारण धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सहज और सुविधाजनक हुई है।

 

*बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ अपने घर का सपना*

 

श्री इलोक राम साहू के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चे हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच वे बच्चों की अच्छी शिक्षा और सुरक्षित भविष्य को प्राथमिकता देते हैं। उनका मानना है कि खेती से होने वाली आमदनी का सही उपयोग और नियमित बचत परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है।

पांच डिसमिल जमीन की खरीदी उनके इसी संकल्प का पहला महत्वपूर्ण कदम है। अब वे खेती से होने वाली आय का एक हिस्सा बचाकर अपने मकान निर्माण के सपने को पूरा करना चाहते हैं।

श्री इलोक राम साहू की सफलता की यह कहानी बताती है कि किसान की मेहनत, उपज का उचित मूल्य और सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था मिलकर ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। धान की फसल से अर्जित आमदनी उनके लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य, परिवार की आर्थिक सुरक्षा और अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की उम्मीद बन गई है।

  • Related Posts

    मितानिन कार्यक्रम के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

    – स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका*   *- लगभग 200 मितानिन प्रशिक्षकों एवं एमटी दीदियों का किया गया सम्मान*   राजनांदगांव 23 नवम्बर…

    Read more

    धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से किसान दुधेराम साहू खुश

    *- धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में 24 क्विंटल धान का किया विक्रय*   *- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान*   *- कृषक उन्नति योजना से मिली…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी