Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

– विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का किया गया वितरण*

 

*- हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत बच्चों के पोषण स्तर में सुधार एवं कुपोषण की रोकथाम की दी गई जानकारी*

 

राजनांदगांव 23 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर पॉलीक्लीनिक में विशेष शिशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों के समन्वय से आयोजित शिविर में कुल 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की समय पर पहचान, आवश्यक उपचार एवं बेहतर पोषण सुनिश्चित कर उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।

शिविर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लाए गए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान गंभीर एवं मध्यम कुपोषित तथा अत्यंत कम वजन वाले बच्चों की शारीरिक वृद्धि, पोषण स्तर, मौसमी बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की विस्तृत जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चों को आवश्यक उपचार एवं 9 प्रकार की दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही विशेष देखरेख एवं उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों को उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किया गया। चिकित्सकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, नियमित टीकाकरण कराने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। विशेष रूप से कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उनकी नियमित स्वास्थ्य निगरानी करने कहा गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में कुपोषण की पहचान, समय पर उपचार एवं बेहतर पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक तीन माह में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर न्यूट्रिशन, एम्स रायपुर के तकनीकी सहयोग से इन शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से कुपोषित बच्चों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने तथा स्वस्थ बचपन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर की डॉ. सुषमा साहू, डॉ. टिकेश केसरी, डॉ. भाविका टंडन, जिला प्रबंधक शहरी डॉ. पूजा मेश्राम, जिला न्यूट्रिशन को-ऑर्डिनेटर सुश्री जसप्रीत कौर, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, शंकरपुर पॉलीक्लीनिक के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मितानिन कार्यक्रम के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

    – स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका*   *- लगभग 200 मितानिन प्रशिक्षकों एवं एमटी दीदियों का किया गया सम्मान*   राजनांदगांव 23 नवम्बर…

    Read more

    धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से किसान दुधेराम साहू खुश

    *- धान उपार्जन केन्द्र उपरवाह में 24 क्विंटल धान का किया विक्रय*   *- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान*   *- कृषक उन्नति योजना से मिली…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी