Ro no D15139/23

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

धान खरीदी के सात दिनों में 7 हजार 836 किसानों से 29820.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी*

 

*- आज 1430 किसानों से 5782.36 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी*

 

*- अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त निगरानी*

 

*- अब तक 31 प्रकरणों में 2855.50 क्विंटल धान जप्त*

 

राजनांदगांव 23 नवम्बर 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों को ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध होने से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक हुई है। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक सात खरीदी दिवसों में कुल 7 हजार 836 किसानों से 29820.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 23 नवम्बर 2026 को जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों के लिए कुल 1549 टोकन जारी किए गए थे। इन टोकनों के माध्यम से 6761.11 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीयन किया गया था। इनमें से 1430 किसानों ने धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर कुल 5782.36 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया। इस प्रकार आज टोकन प्राप्त करने वाले 92.32 प्रतिशत किसानों ने अपना धान विक्रय किया। आगामी खरीदी दिवस 25 नवम्बर 2026 के लिए जिले के 122 धान उपार्जन केन्द्रों में कुल 1726 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से कुल 7350.80 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा धान खरीदी का कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

*अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी*

 

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के संयुक्त अमले द्वारा जिले में सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज 23 नवम्बर 2026 को मंडी डोंगरगढ़ द्वारा दो प्रकरणों में कुल 120 कट्टा अर्थात 48 क्विंटल धान जप्त किया गया। इनमें ग्राम बेलगांव में 60 कट्टा (24 क्विंटल) तथा डोंगरगढ़ में 60 कट्टा (24 क्विंटल) धान जप्ती की कार्रवाई की गई। लाइसेंस की तय सीमा से अधिक धान का संग्रहण करने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान के विरुद्ध की गई कार्रवाई अंतर्गत 21 नवम्बर 2026 तक कुल 29 प्रकरणों में 2807.50 क्विंटल धान (6615 कट्टा) एवं 3 वाहन जप्त किए गए थे। आज की कार्रवाई को मिलाकर जिले में अब तक कुल 31 प्रकरणों में 2855.50 क्विंटल धान (6735 कट्टा) तथा 3 वाहन जप्त किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण शुरू

    इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के युवाओं को मिलेगा 150-150 घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण   धमतरी, 23 नवंबर 2026। जिले के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप…

    Read more

    मितानिन कार्यक्रम के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

    – स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका*   *- लगभग 200 मितानिन प्रशिक्षकों एवं एमटी दीदियों का किया गया सम्मान*   राजनांदगांव 23 नवम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी