Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक,

7 हजार हितग्राहियों का हुआ चिन्हांकन
2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर केंद्र और राज्य सरकार से मिलेगी 90 हजार रुपये की सब्सिडी हितग्राहियों को

जशपुरनगर 24 नवंबर 2026 /प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकाय एवं बैंकर्स के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए अनुदान दिया जाता है। योजना के माध्यम से उपभोक्ता प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 2 किलो वाट का घरों में सोलर पैनल लगाने से केंद्र सरकार 60 हजार का और राज्य सरकार 30 हजार रुपए तक कुल 90 हजार की सब्सिडी हितग्राहियों को दी जाती है।
कलेक्टर श्री व्यास ने बताया कि जशपुर जिले में लगभग 7 हजार ऐसे हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया है, जिनके घरों में प्रतिमाह लगभग 200 यूनिट बिजली की खपत होती है। इन पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके तहत हितग्राहियों को कुल 90 हजार रुपये तक का अनुदान लाभ मिलेगा।
साथ ही पात्र हितग्राहियों को बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को योजना की प्रक्रिया, सब्सिडी एवं ऋण सुविधा की जानकारी सरल तरीके से उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें सोलर पैनल लगाने में आर्थिक परेशानी न हो और जिले में योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र

    धरमपानी इको रिजॉर्ट के बेहतर संचालन के लिए समिति सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण   इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के विशेषज्ञों ने सिखाए पर्यटन प्रबंधन के गुर  …

    Read more

    मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य रू मंत्री राजेश अग्रवाल

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रामगढ़ में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में हुए शामिल मितानिन बहनों के समर्पण, सेवाभाव और निःस्वार्थ योगदान की सराहना कर बढ़ाया उत्साह अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ