Ro no D15139/23

धान खरीदी महाअभियान : प्रदेश में 23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

*लगभग 71 हजार किसानों ने बेचा सुगमता से बेचा धान*

*चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने कराया हैं पंजीयन*

*टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 5 लाख से अधिक टोकन जारी*

रायपुर 24 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है।
वहीं इस वर्ष किसानों की सुविधाएं कोई ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है, वर्तमान में 2461 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई हैं। 23 नवंबर तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी समर्थन मूल्य हो चुकी हैं। वहीं अब तक प्रदेश में किसानों को 5 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को एक ही दिन में 63 हजार 074 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है।

  • Related Posts

    अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 150 बोरी धान वाहन सहित जप्त

    कल्लूबंजारी चेकपोस्ट में महाराष्ट्र राज्य से लाए जा रहे धान पर की गई कार्रवाई*   राजनांदगांव 24 नवम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के…

    Read more

    प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र

    धरमपानी इको रिजॉर्ट के बेहतर संचालन के लिए समिति सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण   इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के विशेषज्ञों ने सिखाए पर्यटन प्रबंधन के गुर  …

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ