Ro no D15139/23

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन

एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को कौशल, तकनीक, नवाचार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर होगा विशेष फोकस

 

धमतरी, 24 नवंबर 2026। महिलाओं को तकनीकी कौशल, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से 25 नवंबर को धमतरी में एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) कार्यशाला का( ONE-DAY ENTREPRENEURSHIP DEVELOPMENT PROGRAMME (EDP) WORKSHOP ) आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग के अंतर्गत संचालित पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यशाला का आयोजन सुबह 9 बजे बीआरपी पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी में होगा। इसका संचालन एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम ‘कौशल, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं उद्यमिता के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण’ रखी गई है।

 

इस महत्वपूर्ण आयोजन में आईआईएम रायपुर के निदेशक, एनआईटी रायपुर के निदेशक, प्रतिष्ठित प्राध्यापक, उद्योगपति, उद्यमी तथा युवा नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को उद्यम स्थापना, व्यवसाय प्रबंधन, तकनीकी संसाधनों के उपयोग, नवाचार तथा स्वरोजगार की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की उद्यमशीलता क्षमता का विकास करना, उन्हें आजीविका के नए अवसरों से परिचित कराना तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कौशल और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि उपलब्ध तकनीकी संसाधनों, नवाचार और व्यावसायिक मार्गदर्शन का उपयोग कर वे स्वयं का उद्यम स्थापित करने की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकती हैं।

 

यह पहल महिलाओं को पारंपरिक आजीविका के साथ-साथ आधुनिक तकनीक आधारित व्यवसायों से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को विस्तार देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

 

आयोजकों ने जिले की इच्छुक महिलाओं, युवाओं एवं उद्यमिता में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों से कार्यशाला में शामिल होकर विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है। कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए इंजीनियर हिमांशु चौरसिया के मोबाइल नंबर 7009011058 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक, उद्योग और रोजगार का नया संसार

    100 युवा एम्बेसडर्स ने एनआईटी के एआई सेंटर, तकनीकी लैब, स्टार्टअप और बीपीओ संस्थानों का किया भ्रमण कलेक्टर श्री मिश्रा की पहल से युवाओं को मिला करियर और उद्यमिता की…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ