Ro no D15139/23

धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों और सीमावर्ती चेकपोस्टों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम कुरूद श्री पीयूष तिवारी , प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख तथा शाखा प्रबंधक मगरलोड द्वारा धान खरीदी केंद्र बोरसी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्थाओं, किसानों की सुविधा, आवश्यक अभिलेखों के संधारण तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धान विक्रय के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी खरीदी प्रक्रिया शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।

 

अधिकारियों ने किसानों को कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पात्र किसानों को रकबा समर्पण के संबंध में जागरूक करने तथा वास्तविक खेती के अनुरूप पंजीकृत रकबे का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखना, अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण रखना और किसानों के हितों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

इसके साथ ही मोहेरा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं संभावित अनियमितताओं पर प्रभावी निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और आवागमन संबंधी आवश्यक अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करने के लिए कहा गया।

प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों एवं चेकपोस्टों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि वास्तविक किसानों से नियमानुसार धान खरीदी हो और पूरी व्यवस्था निष्पक्ष, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनी रहे।

  • Related Posts

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन

    एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को कौशल, तकनीक, नवाचार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर होगा विशेष फोकस   धमतरी, 24 नवंबर 2026। महिलाओं को…

    Read more

    किताबी ज्ञान से आगे बढ़े धमतरी के युवा, रायपुर में देखा तकनीक, उद्योग और रोजगार का नया संसार

    100 युवा एम्बेसडर्स ने एनआईटी के एआई सेंटर, तकनीकी लैब, स्टार्टअप और बीपीओ संस्थानों का किया भ्रमण कलेक्टर श्री मिश्रा की पहल से युवाओं को मिला करियर और उद्यमिता की…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ