Ro no D15139/23

Rakhi Sawant Birthday: कभी घर से पैसे चुराकर भागी थीं राखी, आज क्यों कहलाती हैं बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’?

Rakhi Sawant Birthday Special: बॉलीवुड में कुछ सितारे अपनी फिल्मों से पहचान बनाते हैं, तो कुछ अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. राखी सावंत भी ऐसी ही एक शख्सियत हैं. कभी अपने डांस से तो कभी विवादित बयानों से वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. लोग उन्हें बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कहते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी की कहानी सिर्फ हंसी-मजाक और विवादों तक सीमित नहीं है. इसके पीछे बचपन की परेशानियां, परिवार की नाराजगी, आर्थिक तंगी और फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए किया गया लंबा संघर्ष भी है.

25 नवंबर को राखी सावंत अपना जन्मदिन मनाती हैं. उनका असली नाम नीरू भेड़ा है. आज भले ही वह अपनी बेबाक बातों और अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर तक छोड़ना पड़ा था. एक्ट्रेस ने खुद कई इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के ऐसे किस्से सुनाए हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं राखी सावंत की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जिन्होंने उन्हें आज की ‘ड्रामा क्वीन’ बनाया.

बचपन से ही डांस और एक्टिंग का था शौक

राखी सावंत का जन्म मुंबई में हुआ था. उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था. उनके पिता पुलिस में कॉन्स्टेबल थे, जबकि उनकी मां अस्पताल में आया का काम करती थीं. राखी को बचपन से ही डांस करने और फिल्मों में काम करने का शौक था. वह बड़े होकर एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार को उनका यह सपना पसंद नहीं था.

राखी ने राजीव खंडेलवाल के चैट शो ‘JuzzBaatt… Sangeen Se Namkeen Tak’ में अपनी जिंदगी के मुश्किल दिनों को याद किया था. उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में लड़कियों का डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं किया जाता था. अगर वह घर में थोड़ा भी डांस कर लेती थीं और उनके मामा को इसकी जानकारी मिल जाती थी, तो उनकी पिटाई होती थी.

राखी ने शो में कहा था कि उनके परिवार में इस बात की परवाह नहीं की जाती थी कि घर में खाने के लिए क्या है, लेकिन लड़कियों का नाचना बर्दाश्त नहीं था. उन्होंने यह भी बताया था कि आगे बढ़ने के लिए उन्होंने जिंदगी में बहुत मार खाई और उनके शरीर पर चोटों के निशान तक थे. इस बातचीत के दौरान जब होस्ट राजीव खंडेलवाल ने उन्हें उनके पुराने नाम नीरू से पुकारा, तो वह भावुक हो गई थीं.

हीरोइन बनने के लिए घर से चुराए पैसे

राखी सावंत की जिंदगी का सबसे चौंकाने वाला किस्सा उनका घर छोड़ना है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में राजीव खंडेलवाल के शो ‘JuzzBaatt’ में हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह बड़ी होकर शादी कर लें. लेकिन राखी का सपना कुछ और था. वह शादी करने के बजाय फिल्मों में हीरोइन बनना चाहती थीं.

राखी ने बताया था कि उन्होंने घर से पैसे चुराए और वहां से भाग गईं. उस समय उनके परिवार में किसी को एक्टिंग या फोटोशूट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. लेकिन राखी मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती थीं. वह ऑडिशन देने जाती थीं और प्रोड्यूसर्स से काम मांगती थीं. उन्होंने माना था कि उस वक्त उन्हें एक्टिंग के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन वह किसी भी तरह फिल्मों में काम करना चाहती थीं.

राखी ने यह भी बताया था कि घर छोड़ने के बाद उनके पिता ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे. उन्होंने उनसे बात करना बंद कर दिया था. एक तरफ वह अपने सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही थीं, तो दूसरी तरफ परिवार से दूर होने का दर्द भी झेल रही थीं

.

रिजेक्शन से परेशान होकर कराया था सर्जरी

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद राखी के लिए रास्ता आसान नहीं था. उन्हें काम पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. कई बार ऑडिशन देने के बाद भी उन्हें निराशा हाथ लगी. उन्होंने राजीव खंडेलवाल के शो में बताया था कि जब वह मुंबई पहुंचीं, तो प्रोड्यूसर्स के सामने अपना डांस और टैलेंट दिखाती थीं. लेकिन कई जगह उन्हें अच्छा अनुभव नहीं मिला.

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, राखी ने ‘JuzzBaatt’ में अपनी सर्जरी के बारे में भी खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद उन्होंने अपने लुक को बदलने के लिए सर्जरी कराने का फैसला किया. राखी ने इस बदलाव को नीरू भेड़ा से राखी सावंत बनने के सफर से जोड़कर बताया था.

उनका मानना था कि फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए उन्हें खुद को बदलना पड़ा. हालांकि, आज भी वह अपने पुराने और नए लुक को लेकर होने वाली चर्चाओं का सामना करती रहती हैं.

छोटे रोल और डांस नंबर से शुरू हुआ करियर

राखी सावंत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए छोटे-छोटे रोल और डांस नंबर से शुरुआत की. शुरुआत में उन्हें बड़ी फिल्मों में मुख्य भूमिका नहीं मिली, लेकिन उन्होंने मिलने वाले मौकों को हाथ से जाने नहीं दिया. साल 2000 में गोविंदा की फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ के गाने में उनका डांस नजर आया. इसके बाद वह कई फिल्मों के आइटम नंबर और छोटे किरदारों में दिखाई दीं.

  • Related Posts

    Zeenat Aman Birthday: दो शादियां टूटीं, मारपीट के आरोप लगे, लिव-इन पर भी मचा बवाल; ऐसी रही जीनत अमान की जिंदगी

    जन्मदिन विशेष: 70 के दशक में जीनत अमान ने बॉलीवुड की हीरोइन की परिभाषा बदल दी थी. कभी उनकी बोल्डनेस पर सवाल उठे, कभी निजी जिंदगी सुर्खियों में रही. दो…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा*   *नक्सली हमले में पैर गंवाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू