Ro no D15139/23

जिले में मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्येक विकासखंड में स्थापित होंगे मछली दाना केंद्र

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन गतिविधियों का किया निरीक्षण, मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

धमतरी, 25 नवंबर 2026। जिले में मत्स्य पालन को आजीविका, स्वरोजगार और आय संवर्धन के एक प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। मत्स्य पालकों को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक मछली दाना केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इससे मत्स्य पालकों को मछलियों के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें इसके लिए दूरस्थ स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने बीते मंगलवार को ग्राम सियादेवी स्थित कृषि महाविद्यालय के समीप संचालित मत्स्य पालन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालक श्रीमती खेमिन बाई से चर्चा कर उनके व्यवसाय की शुरुआत, पालन की तकनीक, मछलियों एवं झींगों के उत्पादन, आहार की उपलब्धता तथा व्यवसाय में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी ली।

मत्स्य पालक श्रीमती खेमिन बाई ने बताया कि वे वर्ष 2020 से मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़ी हैं। मछली पालन के साथ-साथ झींगा पालन भी कर रही हैं। मछलियों के लिए आवश्यक आहार उन्हें धमतरी से खरीदकर लाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मत्स्य पालकों को स्थानीय स्तर पर ही मछली दाना एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, ताकि उनके समय और परिवहन व्यय में कमी आए तथा व्यवसाय अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बन सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि संबंधित परिसर में आठ डबरियों और दो तालाबों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा कुकरेल क्षेत्र में भी लगभग 50 डबरियों का निर्माण कराया गया है। मत्स्य पालन गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एबीसी के माध्यम से मछलियों के लिए आवश्यक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं के तहत समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं अन्य जरूरी सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

कलेक्टर ने मत्स्य पालन की संभावनाओं को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने, उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीण परिवारों को इस गतिविधि से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन कृषि के साथ आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में विकसित हो सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि मत्स्य पालकों को उत्पादन से लेकर आहार की उपलब्धता और तकनीकी मार्गदर्शन तक आवश्यक सुविधाएं सुलभ हों, जिससे जिले में मत्स्य पालन को संगठित एवं व्यावसायिक गतिविधि के रूप में प्रोत्साहन मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा, एसडीएम श्री मनोज मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

    *विकसित भारत @2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतिगत पहलों से कराया अवगत* रायपुर, 25 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा…

    Read more

    हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े

    गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात रायपुर, 25 नवंबर 2026/ हर बच्चे को पोषण, सीखने और सुरक्षित बचपन का अवसर मिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू