Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

 

कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

*बेटी को पढ़ाई जारी रखने किया प्रोत्साहित, कहा- चिंता न करें, हरसंभव सहयोग करेंगे*

रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन ने मुलाकात कर अपने परिवार की आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बेहद आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ उसकी पूरी बात सुनी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

अपनी माता के साथ जनदर्शन में पहुंची बीकॉम की छात्रा फरहीन ने बताया कि उसके पिता वर्ष 2018 से कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय तक चले इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई। बीमारी से संघर्ष करते हुए वर्ष 2025 में पिता का निधन हो गया। पिता के इलाज में आर्थिक संसाधन समाप्त हो जाने के कारण अब परिवार के सामने घर तक गिरवी रखने की नौबत आ गई है।

फरहीन की आपबीती सुनकर मुख्यमंत्री श्री साय ने उसे ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने फरहीन को अपनी पढ़ाई बिना किसी चिंता के जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि कठिन परिस्थितियों में सरकार जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा साझा करने और सहायता का भरोसा मिलने के बाद फरहीन के चेहरे पर संतोष और उम्मीद की मुस्कान लौट आई। जनदर्शन में मुख्यमंत्री की यह आत्मीय पहल जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और आम लोगों से सीधे संवाद के संकल्प को दर्शाती है।

  • Related Posts

    अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

      *वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत महिलाओं अनुसूचित जनजाति समेत पीवीटीजी परिवारों को मिल रही आजीविका की नई ताकत* *जल सरंक्षण, रोजगार के साथ मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन से…

    Read more

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

      रायपुर, 26 नवम्बर 2026/मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26