Ro no D15139/23

जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन

रायपुर, 26 नवंबर 2026/ संयुक्त संचालक जनसंपर्क ने कहा कि हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाने वाला ‘संविधान दिवस’ हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि विविधताओं से भरे इस विशाल राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला जीवंत मार्गदर्शक है।

संयुक्त संचालक ने जनसंपर्क संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया। जनसंपर्क संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।) का वाचन किया।

  • Related Posts

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनदर्शन में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से आए नागरिकों के लिए झलकी आत्मीयता*   *मुख्यमंत्री जनदर्शन शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु*   *जनमानस को उम्मीदों को साकार…

    Read more

    संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *संविधान लोकतंत्र की शक्ति, सामाजिक न्याय और समानता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय*   *जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों पर नहीं पड़ेगा समान नागरिक संहिता का प्रभाव*…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26