Ro no D15139/23

कलेक्टर भोसकर ने बतौली के नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय में व्यवस्था का लिया जायजा, सुविधाएं बेहतर करने दिए निर्देश

आंखों में रोशनी की कमी, पर बच्चे हैं प्रतिभा के धनी, एक छात्र ने सरपट सुनाया पहाड़ा और तो छात्रा चंदा ने सुनाया सुन्दर गीत
अम्बिकापुर । नववर्ष के दूसरे ही दिन गुरुवार को कलेक्टर विलास भोसकर प्रशासनिक अमले के साथ बतौली स्थित नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय पहुंचे। कलेक्टर बड़ी ही संवेदशीलता के साथ बच्चों के साथ स्वयं जमीन पर बैठे और उनसे सीधे संवाद किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की आवासीय और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया तथा हर मांग और जरूरत को संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने सुविधाएं बेहतर करने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भले ही इन बच्चों की आंखों में रोशनी की कमी हो, पर बच्चे प्रतिभा के बेहद धनी हैं। कलेक्टर निरीक्षण के दौरान कक्षा पहली के छात्र सूर्या ने 17 का पहाड़ा सुनाया, तो वहीं कक्षा तीसरी की छात्रा चंदा ने देश प्रेम पर सुन्दर गीत सुनाया।
कलेक्टर श्री भोसकर ने आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का सघन निरीक्षण कर आवश्यकताओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन स्टाफ की मांग एवं बच्चों की सुविधा अनुरूप बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, फिसलपट्टी लगाने, अध्ययन कक्ष में डेस्क बेंच, भोजन कक्ष में बैठने हेतु डेस्क, आवासीय व्यवस्था हेतु नए गद्दे और मच्छरदानी, किचन हेतु दो नए कमरे के निर्माण सहित स्टोर रूम निर्माण, पेयजल व्यवस्था हेतु बोरवेल की सुविधा एवं पानी टंकी, वाटर फिल्टर, छतों में सीपेज को दृष्टिगत रखते हुए बचाव हेतु जरूरी उपाय करने के निर्देश, तीन नई क्लास रूम गुणवत्तापूर्ण निर्माण, मुख्य मार्ग से स्कूल तक पहुंच मार्ग, बारिश के दौरान कमरों से डाइनिंग हॉल सहित अन्य जगह पर कनेक्टिविटी हेतु पक्का रास्ता, और स्कूल पहुंच मार्ग से नाली निर्माण जिससे बारिश का पानी परिसर में ना घुसे, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
इस दौरान ही कलेक्टर ने परिसर में आगामी 6 जनवरी को हेल्थ, आधार एवं आयुष्मान कार्ड कैंप लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री रवि राही, प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह सहित खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
खड़धोवा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर भोसकर ने बतौली भ्रमण के दौरान खड़धोवा स्थित धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान किसानों से बात की और धान बेचने और राशि के भुगतान पर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने हम्मालों से भी बात की और उनसे भी पारिश्रमिक भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों को किसी तरह की समस्या ना हो, किसानों को माइक्रोएटीएम को सुविधा की लगातार जानकारी देते रहें और हम्मालों का भुगतान भी समय पर होता रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा