
देश में करीब 9 करोड़ बच्चे ऑफलाइन प्राइवेट ट्यूशन ले रहे हैं, जो कुल स्कूली बच्चों का 36.41 फीसदी है. सरकारी सर्वे के मुताबिक देश के 27 फीसदी छात्र प्राइवेट कोचिंग ले रहे हैं या ले चुके हैं.
वहीं Central Square Foundation के BaSE सर्वे में सामने आया कि EdTech इस्तेमाल करने वाले 35 फीसदी बच्चे GenAI की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं. इनमें 73 फीसदी छात्र डाउट सॉल्विंग और प्रैक्टिस के लिए AI का सहारा ले रहे हैं.






