Ro no D15139/23

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025“ में कोरबा के आकाश का हुआ चयन

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष भारत को विकसित बनाने देंगे अपनी प्रस्तुति
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आकाश को दी बधाई और शुभकामनाएं
कोरबा 02 जनवरी 2025/ विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025“ दिल्ली में भाग लेने के लिए कटघोरा, जिला कोरबा के आकाश कुमार अग्रवाल पिता संतोष कुमार अग्रवाल निवासी बाजार मोहल्ला कटघोरा का चयन हुआ है। सन 2047 के पूर्व भारत को विकसित बनाने की मुहिम के अंतर्गत  ’विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसमें छत्तीसगढ़ से 80 हजार युवाओं ने भाग लिया था, जिसमें से विभिन्न चरणों के पश्चात कुल 45  युवाओं को दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष अपना विजन प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। कोरबा जिले के आकाश अग्रवाल की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
कटघोरा निवासी आकाश अग्रवाल और उनके पिता श्री संतोष अग्रवाल ने आज कलेक्टर श्री वसंत से मुलाकात की। कलेक्टर ने आकाश से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025“ के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष कोरबा जिले के युवा द्वारा विजन प्रस्तुत करने के अवसर को सौभाग्यशाली बताया। प्रतियोगिता में चयनित आकाश ने कलेक्टर को बताया कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित भारत क्विज में उत्तीर्ण होने के बाद प्रतिभागियों द्वारा विकसित भारत चैलेंज के 10 विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखा गया। निबंधों को मूल्यांकन के किए जाने के उपरांत प्रत्येक विषय में अधिकतम 25 प्रतिभागियों का चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए किया गया। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभागियों द्वारा अपने संबंधित निबंध के विषय के आधार पर राजधानी रायपुर में पीपीटी का प्रदर्शन किया गया। पीपीटी के मूल्यांकन अनुसार कोरबा के आकाश अग्रवाल का राष्ट्रीय युवा उत्सव दिल्ली में भाग लेने हेतु चयनित किया गया है।

  • Related Posts

    ’जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित’ ’आज दिनांक तक कुल 9409.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी’ ’सोमवार को कुल 2272.80 क्विंटल धान की हुई खरीदी’

    ’ कोरबा 23 नवंबर 2026/जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिले के 60 सहकारी समितियों के 73 धान…

    Read more

    सेजेस के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन 25 नवंबर से 27 एवं 28 नवंबर को सत्यापन और आवश्यकतानुसार काउंसलिंग के बाद जारी होंगे नियुक्ति आदेश

     कोरबा, 23 नवंबर 2026/जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (सेजेस) में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आगामी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। चयनित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू