Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बाल गृह में बच्चों के साथ बाँटी नववर्ष की खुशियाँ बाल गृह में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया नववर्ष और मिठाई के साथ बांटे, उपहार

कोरबा 02 जनवरी 2025/ बालगृह में रहने वाले बच्चों की खुशियां तब दुगनी हो गई जब जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत उनके बीच नववर्ष 2025 के पहले दिन खुशियां बांटने पहुँचे। बाल गृह में उन्होंने न सिर्फ बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की, अपितु बालको को कपड़े और मिठाई देकर नववर्ष की बधाई देते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों का मागदर्शन भी किया और बताया कि आप अपना मन पढ़ाई में लगाकर कैसे देश के लिए अच्छा नागरिक बन सकते हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने शासन द्वारा 12वीं कक्षा के बाद अध्ययन के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। बाल गृह के बच्चों ने हाल ही में किये ओडिशा के पूरी और कोणार्क अध्ययन प्रवास के अनुभव को कलेक्टर के साथ साझा किया।
कलेक्टर श्री वसंत ने बाल गृह बालक में निवासरत सभी बच्चों से बातचीत की और उनकी रूचि को भी जाना। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला बालक कल्याण एवं संरक्षण समिति श्री वसंत द्वारा किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम के अनुक्रम में मिशन वात्सल्य एकीकृत बाल संरक्षण योजना महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्था बाल गृह (बालक) का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली गई। उपरोक्त बाल गृह (बालक) संस्था भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री दया दास महंत, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देखरेख श्री रवि सिंह, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख सुश्री दीपमाला सिंह, स्रोत संस्था संचालक श्री डिक्सन मसीह, बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक व अधिकारी कर्मचारी सहित बच्चे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री