Ro no D15139/23

परिवार, दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए मैनपाट बन रहा पहली पसंद

मैनपाट में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा, शिमला-मनाली की तर्ज पर मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने की घोषणा अनुसार साइट निरीक्षण कर शासन को भेजा गया है प्रस्ताव, रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

अम्बिकापुर 03 जनवरी 2025/  सरगुजा जिले का मैनपाट हिलस्टेशन अपने प्राकृतिक सौंदर्य के चलते सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है, जिसका प्रमाण है नववर्ष 2025 में मैनपाट के हर स्पॉट पर बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक। सिर्फ संभाग के आसपास के जिलों से नहीं, उड़ीसा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश राज्यों से भी लोग मैनपाट की खूबसूरती देखने पहुंचे। प्रकृति की गोद में रचे-बसे इस हिलस्टेशन में वर्षभर मौसम खुशनुमा रहता है। लेकिन ठंड के मौसम में यह छुट्टियां मनाने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। दर्शनीय स्थलों, पहाड़ियों, नदी-झरनों, चारों ओर फैली हरियाली को देखने यहां बड़ी संख्या में सैलानियों का आना जाना लगा रहता है।
मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। सैलानियों के ठहरने की सुविधा हेतु छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा रिजॉर्ट शैला और करमा का निर्माण किया गया है। जिससे आसानी से लोगों को रहने की सुविधा मिल सके। वहीं पर्यटन स्थलों में पहुंच मार्ग से लेकर सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।
इसी कड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। मैनपाट महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मैनपाट में मॉल रोड बनाने की घोषणा की गयी थी। जिसके परिप्रेक्ष्य में पर्यटन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है, साथ ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मॉल रोड हेतु दो साइट का निरीक्षण किया गया है जिसमें पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से तिब्बती मंदिर तक मार्ग और पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से निजी होटल तक मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

पर्यटन की सम्भावना बढ़ने के साथ रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर-
शिमला-मनाली हिल स्टेशन के मॉल रोड बेहद प्रसिद्ध है। जहां स्थानीय मार्केट आकर्षण के केंद्र हैं। मैनपाट में मॉल रोड बन जाने से एक और आकर्षण का केंद्र बनेगा। प्रायः शिमला मनाली जैसे हिल स्टेशनों के मॉल रोड का एहसास अब मैनपाट आने वाले पर्यटकों को भी होगा। वहीं स्थानीय उत्पादों और मार्केट को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से बूस्ट होगी।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम

    8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए…

    Read more

    सीमित संसाधनों के बीच तारा की पढ़ाई को छात्रवृत्ति का सहारा, आगे बढ़ने की राह हुई आसान

    कृषि और छोटे व्यवसाय से चलता है परिवार, पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों में मददगार बनेगी छात्रवृत्ति पेन-कॉपी, आवागमन और आगे की पढ़ाई की तैयारी में मिलेगी सहायता अम्बिकापुर 05 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?