अम्बिकापुर 03 जनवरी 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का प्रतिषेध एवं उनका पुर्नवास के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सर्वेक्षण एवं सतर्कता समिति का गठन किया गया है। उपरोक्त समितियों की बैठक 7 जनवरी को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्टर सरगुजा की अध्यक्षता में कार्यालय कलेक्टर अम्बिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में सर्व संबंधितों को निर्धारित तिथि एवं समय पर में उपस्थित होने कहा है। इस दौरान पूर्व में बैठक की कार्यवाही, मैनुअल स्कवेंजर्स का सर्वे प्रतिवेदन, मैनुअल स्कवेंजर्स को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
सुशासन तिहार 2026 जिले में सुशासन तिहार का अंतिम शिविर ललाती में सम्पन्न शिविर में 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल अपनी मांग एवं समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों से संवाद कर ग्रामीणों की सुनी मांग एवं शिकायतें अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदक को सूचित करने की निर्देश दिए
अम्बिकापुर 10 जून 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार 2026 जिले का अंतिम जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर आज उदयपुर विकासखंड…
Read more








