Ro no D15139/23

कलेक्टर भोसकर ने सहकारी बैंक अंबिकापुर और लखनपुर का किया निरीक्षण, किसानों की सुविधा हेतु अंबिकापुर बैंक में एक काउंटर बढ़ाने के निर्देश

माइक्रो एटीएम और रूपे बैंक एटीएम के माध्यम से आसानी से किसानों को प्रतिदिन 30 हजार तक मिल सकती है राशि, बैंक के चक्कर लगाने की नहीं जरूरत

अम्बिकापुर 03 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शुक्रवार को जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अंबिकापुर एवं लखनपुर का निरीक्षण किया। सहकारी बैंकों में पैसे निकालने किसानों की बढ़ती  संख्या के मद्देनजर कलेक्टर श्री भोसकर ने बैंकों में पहुंचकर प्रबंधकों से व्यवस्था की जानकारी ली जिससे पैसे निकालने में किसानों को सुविधा हो और बैंकों में भी वर्क लोड कम हो। उन्होंने अंबिकापुर स्थित सहकारी बैंक में निरीक्षण कर एक और कैश काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए जहां फिलहाल एक ही काउंटर संचालित है। उन्होंने कहा कि कैश काउंटर बढ़ाया जाए जिससे राशि भुगतान की प्रक्रिया में तेजी आए। कलेक्टर ने लखनपुर स्थित सहकारी बैंक का भी निरीक्षण किया। प्रबंधक ने बताया कि लखनपुर सहकारी बैंक में दो काउंटर संचालित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चार हजार बैंक एटीएम बांटे गए हैं।

किसानों को माइक्रो एटीएम और बैंक एटीएम के माध्यम से राशि निकालने के प्रति जागरूक करे
कलेक्टर श्री भोसकर ने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधकों और बैंक कर्मियों को निर्देशित किया कि किसानों को माइक्रो एटीएम और बैंक एटीएम के माध्यम से भी राशि निकालने हेतु जागरूक करे जिससे बैंकों में भीड़ कम हो। कम राशि की आवश्यकता की स्थिति में माइक्रो एटीएम से प्रतिदिन 10 हजार रुपए तक और रूपे बैंक एटीएम कार्ड से 20 हजार रुपए तक राशि आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

इस दौरान जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले में 9 सहकारी बैंक हैं, जिनसे प्रति दिन लगभग 17 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा हेतु धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध है। जहां से प्रतिदिन किसान द्वारा 10 हजार रुपए की राशि निकाली जा सकती है। इसी तरह रूपे बैंक एटीएम कार्ड से भी 20 हजार रुपए तक की राशि निकाली जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक से 20 हजार तक एवं कैश की उपलब्धता के आधार पर एवं परिस्थितियों के अनुरूप 49 हजार सीमा तक राशि प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)लखनपुर विकासखंड में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 10 अक्टूबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं, विजेता खिलाड़ियों को किया जाएगा पुरस्कृत

    अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2026/  सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) 14 साल किराये के मकान में गुजारने के बाद राधिका को मिला पक्का आवास, परिवार की वर्षों पुरानी परेशानी हुई दूर

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 से मिला सुरक्षित आशियाना, बरसात में टपकती छत और कच्चे मकान की परेशानियों से मिली राहत महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों की पढ़ाई…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे