अम्बिकापुर 03 जनवरी 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर सरगुजा की अध्यक्षता में 07 जनवरी को दोपहर 12ः00 बजे कार्यालय कलेक्टर सरगुजा के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में अधिनियम 1989 के अंतर्गत पीड़ित व्यक्तियों के राहत प्रकरणों की स्वीकृति एवं योजनान्तर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की जावेगी। इस दौरान पूर्व में बैठक की कार्यवाही, अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत मामलों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की राहत योजनांतर्गत राहत प्रकरणों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी
(अम्बिकापुर समाचार) पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से जरूरतमंद परिवारों को मिल रही सुरक्षित छत, किराये और कच्चे मकानों की परेशानियों से राहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवास संकल्प को मुख्यमंत्री श्री…
Read more








