Ro no D15139/23

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी एवं ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने ओंकारेश्वर में किया फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की
भोपाल । केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना मध्यप्रदेश की प्रथम, देश की सबसे बड़ी तथा विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं में से एक है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। इस क्षेत्र में भारत विश्व गुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में स्थित फ्लोटिंग सोलर प्लांट से अभी 278 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री जोशी ने कहा कि प्रोजेक्ट से दिल्ली मेट्रो को भी बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा प्रोजेक्ट है और देश में अन्य जगह पर यह प्रोजेक्ट लगाये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में इस क्षेत्र में 90 गीगावॉट की संभावना है और इसको बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विशेषज्ञों को यहाँ आकर देखना चाहिए और जहां संभावना है वहां इस तरह के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करना चाहिए। जिससे अत्यधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन हो सके। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट और 2047 तक 1800 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। अपतटीय पवन, ज्वारीय ऊर्जा,भू-तापीय ऊर्जा आदि के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निर्माण मध्यप्रदेश को विश्वपटल पर नवाचार एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित करेगा।
केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा ओंकार से देश की जनता की सुख, समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इसके अलावा उन्होंने ममलेश्वर मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, ए.सी.एस. श्री मनु श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा़ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारत सबसे बड़ा और सबसे सशक्त लोकतांत्रिक देश है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    “दूषित मानसिकता ने किया संविधान को आहत” संविधान गौरव दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे सभा गृह में हुई प्रबुद्धजन विचार संगोष्ठी   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारें – राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल ने संविधान दिवस पर युवाओं से कहा राज्यपाल श्री पटेल ने संविधान की प्रस्तावना का कराया सामूहिक वाचन बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न   भोपाल :…

    Read more

    NATIONAL

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार