Ro no D15139/23

महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर संसद में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि मोदी सरकार इस विधेयक को दोबारा संसद में पेश कर सकती है. हालांकि, संसदीय बैठक एजेंडा अभी घोषित नहीं हुआ है. विधेयक पारित कराने के लिए NDA को अपने सहयोगियों के अलावा दूसरे दलों का समर्थन भी जुटाना पड़ सकता है.

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए मोदी सरकार को कितने सांसदों की जरूरत पड़ेगी?

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराने के लिए विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है. इसका मतलब है कि इस मुद्दे पर वोटिंग के वक्त संसद में मौजूद कुल सदस्यों की संख्या का दो-तिहाई बहुमत इस प्रस्ताव के पक्ष में पड़ना जरूरी है. मान लीजिए वोटिंग के वक्त लोकसभा में सिर्फ 540 सदस्य ही उपस्थित हो पाते हैं, तो इस स्थिति में दो-तिहाई यानी 360 सदस्यों का वोट चाहिए हौगा.

इसी तरह राज्य सभा में वोटिंग के समय यदि 240 सदस्य मौजूद होते हैं, तो इसका दो-तिहाई यानी 160 सदस्यों का वोट महिला आरक्षण बिल के पक्ष में चाहिए होगा.

NDA के पास कितने सांसद हैं?

लोकसभा में फिलहाल 540 सदस्य हैं. सभी सांसद मतदान करते हैं, तो संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए 360 वोट चाहिए. NDA के पास 320 सांसद हैं, जिनमें भाजपा के 241 सांसद शामिल हैं. इस हिसाब से सरकार को और 40 वोटों की जरूरत होगी.

क्षेत्रीय दलों के समर्थन या मतदान से दूर रहने पर बहुमत की गणित पर क्या असर पडे़गा?

  • तीनों दल समर्थन करें: DMK के 22, NCP (शरद पवार) के 8 और YSR कांग्रेस के 4 सांसदों का समर्थन मिलने पर NDA के वोट 354 हो जाएंगे. तब भी 6 वोट कम पड़ेंगे.
  • DMK मतदान से दूर रहे: NCP (शरद पवार) और YSR कांग्रेस के समर्थन से NDA के पास 332 वोट होंगे. कुल 518 सांसद मतदान करें, तो जरूरी 346 वोटों से यह संख्या 14 कम होगी.
  • DMK और NCP (शरद पवार) दोनों दूर रहें: YSR कांग्रेस के समर्थन से NDA के वोट 324 होंगे. 510 सांसदों के मतदान की स्थिति में जरूरी 340 वोटों से यह 16 कम होगा.
  • अप्रैल में भी लाया गया था विधेयक?

    इंडिया टुडे के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे. जरूरी 352 वोट नहीं मिलने से विधेयक पारित नहीं हो सका.

    2023 में पारित महिला आरक्षण कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की बात करता है. इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया है. परिसीमन का मतलब चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं और सीटों का बंटवारा नए सिरे से तय करना है.

  • Related Posts

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी समस्या यह है कि वह पिछले 20 साल से लगातार चुनाव हार रहे हैं. उत्तर भारत की एक कहावत है-…

    Read more

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

      Anand Mohan Surrender Order: बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर आनंद मोहन को समय…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का