Ro no D15139/23

अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी समस्या यह है कि वह पिछले 20 साल से लगातार चुनाव हार रहे हैं. उत्तर भारत की एक कहावत है- ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’.

गृह मंत्री ने कांग्रेस को आपातकाल की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही 18 महीने तक देश में संविधान की मूल भावना और नागरिकों की स्वतंत्रता को दबाकर रखा था. शाह ने कहा कि आपातकाल का वह काला अध्याय राहुल गांधी की पार्टी और उनकी दादी ने लिखा था. ऐसे में कांग्रेस को संविधान पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है.

महिला आरक्षण पर भी कांग्रेस को घेरा

अमित शाह ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन को रोककर रखा है.

2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प

अमित शाह ने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि देश का ध्यान किसी एक नेता पर नहीं, बल्कि भारत के भविष्य पर होना चाहिए.

उन्होंने संसद में एक कांग्रेस नेता के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. शाह के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने उनसे पूछा था कि 2047 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां होंगे. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि आपका ध्यान व्यक्ति पर है, जबकि हमारा ध्यान भारत माता पर है.

शाह ने कहा कि 2047 में भारत जरूर रहेगा और देश को विकसित बनाने का संकल्प किसी व्यक्ति को महान बनाने के लिए नहीं, बल्कि भारत को महान बनाने के लिए है. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाने की बात भी कही.

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया.

हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है. इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था. हालांकि, संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था.

  • Related Posts

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

      Anand Mohan Surrender Order: बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर आनंद मोहन को समय…

    Read more

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मिलेट खरीदी दर बढ़कर हुई 100 रूपये प्रति क्विंटल यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग बढ़ी   भोपाल : IMNB…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?