Ro no D15139/23

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

जटिल व कठिन ओपन हार्ट सर्जरी करने वाले चिकित्सकों को दी बधाई
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर बन रहा है। पहले जो कठिन व जटिल आपरेशन रीवा में नहीं होते थे और इनके इलाज की कोई विशेष सुविधा नहीं थी अब वह दूर हो गई है तथा लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में गत दिवस साढ़े चार घंटे तक चले जटिल व कठिन ओपन हार्ट आपरेशन करने वाले चिकित्सकों को बधाई दी तथा मरीज से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में रीवा में बेहतर इलाज के प्रबंध किए गए हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीवीटीएस सर्जन डॉ राकेश सोनी ने साढ़े चार घंटे ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज के दिल का इलाज किया। उन्होंने कहा कि रीवा में चिकित्सा की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं जिससे रीवा मेडिकल हब बने और लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र न जाना पड़े।
निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का निरीक्षण भी किया और कार्य में और गति लाने के निर्देश दिये।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

    भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम…

    Read more

    गांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल श्री पटेल सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल गांधी भवन न्यास की प्रतियोगिता विजेताओं को किया पुरस्कृत   भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026, 15:15 IST     राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी