Ro no D15139/23

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर दूध तलाई गुरुद्वारा मे दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुद्वारा साहिब उज्जैन में गुरु अरदास में सम्मिलित हुए
मुख्यमन्त्री डॉ. यादव का सिख समाज ने किया सम्मान और अभिनंदन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए।
गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार सुबह दूध तलाई स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे। यहां उन्होंने अरदास में भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। सिख समाज ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री का आभार माना और उनके गौरवमय कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सिख समाज के सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, ग्रंथी चरण सिंह गिल, इकबाल सिंह गांधी, सभापति श्रीमति कलावती दीदी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सुबह मुंगी चौराहा उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब प्रण ले कि सुबह-सुबह भ्रमण अवश्य करें और योग करें, जिससे जीवन में आनंद बढ़ता है और स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं होता है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामना दी। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, सभापति श्रीमती कलावती देवी जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

    भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम…

    Read more

    गांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल श्री पटेल सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हुए शामिल गांधी भवन न्यास की प्रतियोगिता विजेताओं को किया पुरस्कृत   भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026, 15:15 IST     राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी