Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो भारत ट्रेन में छात्रों और लोको पायलटों के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री ने कहा- मेरे युवा मित्रों की अद्भुत प्रतिभा ने मुझे नई ऊर्जा प्रदान की है
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार 5 जनवरी को साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन की यात्रा की। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने युवा मित्रों के साथ गर्मजोशी से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें कई चित्रों और कलाकृतियों का उपहार दिया। प्रधानमंत्री ने नए, उभरते भारत के बारे में एक कविता पढ़ने वाली एक युवा लड़की के साथ बातचीत करते हुए उनकी प्रशंसा की। श्री मोदी ने एक लड़के के साथ भी बातचीत की जिसने उन्हें एक पेंटिंग भेंट की और वह एक घर का लाभार्थी भी था। उन्होंने लड़के से नए घर में उसकी प्रगति के बारे में पूछा और उसे शुभकामनाएं दीं। एक अन्य लड़की ने भी प्रधानमंत्री को एक कविता सुनाई जिसके लिए श्री मोदी ने उनकी तारीफ की।
प्रधानमंत्री ने इसके बाद महिला लोको पायलटों के साथ बातचीत की, जिन्होंने अपनी नौकरी पर खुशी और गर्व व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उनसे अत्यधिक एकाग्रता के साथ काम करने का आग्रह किया और उन्हें अपनी नई नौकरियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    Read more

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका और चीन के बीच AI को लेकर बढ़ता टकराव अब सिर्फ दो देशों की टेक्नोलॉजी कंपनियों की लड़ाई नहीं रह गया है. यह धीरे-धीरे दुनिया की AI सप्लाई चेन,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर