Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

*जांजगीर-चांपा के खेल प्रेमियों को नये साल में मिली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात*

रायपुर 6 जनवरी 2024/ नववर्ष में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय अब उन बड़े शहरों में शामिल हो गया है, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की अतिआधुनिक सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के खेल प्रेमियों को नये साल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ कर बड़ी सौगात दी है।

जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबॉल, रनिंग ट्रैक, स्केटिंग, बास्केटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस जैसे कई खेलों का आनंद लिया जा सकता है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यहां बॉक्स क्रिकेट की सुविधा के साथ ही फुटबाल ग्राऊंड के लिए स्पेशल घास का मैदान तैयार किया गया है। इसके अलावा एथलेटिक प्रतियोगिताओं के लिए शानदार रनिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से अंचल के खिलाड़ियों को न केवल अपनी खेल प्रतिभा को संवारने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर खिलाड़ियों ने उन्हें ग्रीटिंग कार्ड और गुलाब का फूल भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को नई सुविधा देने के लिए उनका आभार जताया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के आग्रह पर बल्लेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के छात्र प्रसिद्ध शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाया गया उनका चित्र भी भंेट किया। इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा खिलाड़ी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की जल प्रबंधन पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान

    *कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-सीएडी) मॉडल पर छत्तीसगढ़ के प्रयासों की केंद्र सरकार ने की सराहना*   *अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की दी गई…

    Read more

    सुशासन तिहार- मड़कड़ी समाधान शिविर में मौके पर ही दूर हुईं ग्रामीणों की समस्याएं

    *समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से जन-शिकायतें निपटाने कलेक्टर के निर्देश*   *एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, दिव्यांग सम्मेलाल को तुरंत मिली ट्राइसाइकिल*   रायपुर, 05…

    Read more

    NATIONAL

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने