Ro no D15139/23

रोजगार दिवस में श्रमिकों के अधिकार बताए गए ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

कोरबा 07 जनवरी 2025/महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में मंगलवार को जागरूकता गतिविधि के रूप में रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस में श्रमिकों को महात्मा गांधी नरेगा के तहत प्राप्त अधिकारों की जानकारी दी गई।

श्री दिनेश कुमार नाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा सभी जनपद पंचायतों के सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह की 07 तारीख को जागरूकता गतिविधि के रूप में ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस आयोजित किये जाए, जिसके परिपालन में आज ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस में ग्रामीणों, पंजीकृत श्रमिकों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों और हकदारियों की जानकारी दी गई। रोजगार दिवस में तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों ने ग्रामीणों, श्रमिकों को मनरेगा की वर्तमान में प्रचलित मजदूरी दर 243 रुपए, रोजगार की मांग,श्रमिकों के अधिकार- जॉब कार्ड का अधिकार,वर्ष में 100 दिन के काम की मांग का अधिकार, मजदूरी भुगतान का अधिकार, कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण करने का अधिकार आदि के विषय में जानकारी दे कर जागरूक किया गया।
ग्राम पंचायत रैनपुर खुर्द, पहाड़गांव, सलिहाभाटा, तानाखार, पिपरिया, वनखेता, केंदई, तनेरा, सुखरीखुर्द, वीरतराई, संडेल, चांपा, डोंगरी, धवईपुर, बतारी, कटसिरा, रलिया, देवरी, धनरास, धनगांव, गढउपरोड़ा, दोदरों, सतरेंगा, तिलईडांड ,तिलकेजा, भैंसमा, देवपहरी आदि ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक,सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

    पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार में…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग