Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के संबंध में दी गई जानकारी

राजनांदगांव 08 जनवरी 2025। शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन प्राथमिकता से किया जा रहा है। जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए 41 हजार 886 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत 6 हजार 225 वरिष्ठ नागरिकोंं का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया गया है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कार्य में प्रगति लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के सभाकक्ष में विकासखंड डोंगरगढ़ अंतर्गत कार्यरत सभी सेक्टर सुपरवाईजर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सेक्टर सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन कार्यक्रम के विकासखंड समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षकों एवं आधार सेवा केन्द्र व च्वॉइस सेंटर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी एपीएल एवं बीपीएल परिवार के वरिष्ठ नागरिकों को पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदाय किया जाएगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम   राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?