Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को भवन निर्माण सामग्री में दी जाएगी विशेष छूट

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ली बैठक
– जिले के विकास एवं जरूरतमंदों के हित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
– जिले में वर्ष 2024-25 में कुल 21 हजार 773 आवासों निर्माण का लक्ष्य
राजनांदगांव 08 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में चेम्बर ऑफ कामर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों निर्माण में हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए भवन निर्माण सामग्री में विशेष छूट दिये जाने की सहमति बनी। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल राजनांदगांव जिले के विकास एवं जरूरतमंदो की मदद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में वर्ष 2024-25 में कुल 21773 आवासों निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें से 4 विकासखण्डों में लगभग 17290 आवास को प्रथम किश्त जारी किया जा चुका है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि निर्माण सामग्री की कीमतों में छूट से न केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे , बल्कि यह ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुये सहमति व्यक्त की। विशेष छूट पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाएगी ताकि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। बैठक में राजनांदगांव जिले के चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल, अध्यक्ष हार्डवेयर व्यापारी संघ श्री सुरेश अग्रवाल एवं प्रमुख व्यापारी श्री सागर चितलांग्या, श्री हर्ष अग्रवाल, श्री अमित कुमार जैन, श्री जयकिशन शर्मा, श्री सुनील गोलछा, श्री रमेश गुप्ता, श्री प्रवीण शर्मा एवं श्री अरूण शर्मा भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनी लखपति दीदी

      – गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर, सेनेटरी पैड निर्माण और कृषि दुकान से बढ़ी आमदनी राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। ग्राम बागरेकसा की श्रीमती कविता निषाद के लिए…

    Read more

    – सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को किया गया सम्मानित

      राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी भवन डोंगरगांव में सफाई मित्र एवं सम्मान शिविर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी