Ro no D15139/23

विद्यार्थियों के लिए वायुसेना के अधिकारियों से कैरियर की जानकारी लेने का सुनहरा अवसर: कलेक्टर नम्रता गांधी

वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

धमतरी । वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आज समापन हुआ। स्थानीय विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यशाला में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने कहा कि धमतरी जिले के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वायुसेना के अधिकारी स्वयं पहुंचकर उन्हें वायुसेना में कैरियर की जानकारी प्रदाय कर रहे और प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को आगे बढ़ते रहना चाहिए और वायुसेना हो, थल सेना हो अथवा किसी भी क्षेत्र मे आगे बढ़ना हो, उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभक्ति जज्बा हर बच्चे में होना चाहिए और यह आपके लिए अच्छा अवसर है कि वायुसेना के अधिकारी स्वयं आकर आपको मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए कलेक्टर ने वायुसेना के अधिकारियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया। साथ ही बच्चों और उपस्थित जिले के अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अन्य बच्चों को वायुसेना में कैरियर की जानकारी देंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने वायुसेना के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वे जिले के बच्चों को कैरियर बनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते रहेंगे।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वायुसेना के अधिकारियों जूनियर वारंट ऑफिसर श्री सुशांत सिंह और श्री जितेंद्र प्रसाद द्वारा पावर प्वाईंट प्रजेंटेशन के जरिए विद्यार्थियों को वायुसेना अग्निपथ योजना की बारिकी से जानकारी दी गई। साथ ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता, शैक्षणिक योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा एवं प्रशिक्षण इत्यादि की जानकारी अधिकारियों ने दी। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि योजना के तहत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक विद्यार्थी वायुसेना की भर्ती में शामिल हों, इसके लिए वे कार्यशाला के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं और बच्चों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। साथ ही अन्य बच्चों को भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अविवाहित ऐसे महिला और पुरूष जो भारत का नागरिक हो, उसकी आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष तक, लम्बाई 152 से.मी. तथा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, आईटीआई अथवा किसी भी विषय में डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक तथा इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हो, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना होगा। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को किताबें, टीशर्ट इत्यादि पुरस्कार स्वरूप प्रदाय किया गया।

  • Related Posts

    पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और पेंशनधारियों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं, समय और यात्रा खर्च…

    Read more

    चिरायु योजना से लौटी बस्तर की मासूम परिक्रमा की दुनिया में आवाज

      5 वर्षीय बच्ची अब सुन सकती है और जाने लगी है स्कूल* रायपुर, 26 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के एक साधारण परिवार की नन्ही बेटी परिक्रमा साहू के जीवन…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा