Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगपुरा में किया वृक्षारोपण

*छत्तीसगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा*

रायपुर 10 जनवरी 2025/ केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ आज दुर्ग जिले के नगपुरा स्थित रेस्ट हाऊस में वृक्षारोपण कर छत्तीसगढ़ राज्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध और हरा-भरा बनाना है। अभियान के तहत देशभर में मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य में 4 जुलाई 2024 को एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में पौधा लगाने और वृक्षारोपण स्थलों का नाम स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर रखने का आह्वान किया है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने की अभिनव पहल है। छत्तीसगढ़ राज्य में इस अभियान के तहत 4 करोड़ पौधों का रोपण किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि “पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन, छांव, और फल देते हैं। धरा को हरा-भरा बनाए रखने और जीवन बचाने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पेड़ लगाएं, उनकी सुरक्षा करें और पर्यावरण को संरक्षित करें। राज्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूलों, छात्रावासों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पुलिस चौकियों, अस्पतालों, सरकारी और निजी संस्थानों की खाली जमीनों में पौधरोपण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    हुनर और हौसलों की नई उड़ान- धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ीं बंदिशें

    अब बेंगलुरु में असेंबल करेंगी Apple iPhone   रायपुर,11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की तीन बेटियां-संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपनी अटूट लगन, कड़ी मेहनत और…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत