राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग के सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त किया जा रहा है तथा अवैध मदिरा विक्रय करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम चिखलाकसा में नाले के पास अज्ञात 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ लाहन आबकारी अधिनियम के तहत जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण श्रीमती नेहा सिंह एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री मिलाप मण्डावी सहित अन्य आबकारी स्टॉफ शामिल थे।
शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन
राम लल्ला अयोध्या में बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि मैने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हुए राम लल्ला की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित…
Read more







