राजनांदगांव । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के संचालन संचालन किया जाएगा। जिसके लिए डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 1 पद एवं एसिसटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 4 पद पर नियुक्ति आवेदन आमंत्रित की गई है। निर्धारित मापदण्डों को पूर्ण करने वाले इच्छुक अधिवक्ता 18 फरवरी 2025 शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या कार्यालय में रखे गये ड्रॉप बॉक्स में अपना आवेदन विहिप प्रारूप में आवेदित पद का उल्लेख करते हुए जमा या प्रेषित कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला न्यायालय राजनांदगांव की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।
राज्योत्सव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई नालसा के योजनाओं की जानकारी
राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026। प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ राज्योत्सव 2026…
Read more








